Pages

Sunday, April 16, 2017

निराधार करती आधार परियोजना के खतरे पर गौर करो, खतरनाक आधार परियोजना को रद्द करो.


निराधार करती आधार परियोजना के खतरे पर गौर करो  
खतरनाक आधार परियोजना को रद्द करो.  

भ्रष्टाचार के आधार ने 
फरेब के आधार ने  
बेईमानी के आधार ने  
कर दिया बच्चों के भविष्य का बंटाधार 

विदेशी कंपनियों के खातिर 
किया बच्चों को मजबूर 
किया बुजुर्गो को तबाह 
किया फौजियों को परेशान 
बे वतन कर रहा उनको आधार  

डुबोया बच्चों को आधार के नाम  पर 
बनाया कैदी और गुलाम आधार के नाम पर     
अदालतों को मजबूर किया आधार के नाम पर 

वतन को लूट रहे है आधार के पैरोकार 
आने वाली पीढ़ियों के हक को बेच रहे ये सौदागर 

बड़े-बड़े नेता व पूंजीपति ने नहीं बनवाया है आधार 
फिर क्यों आम जनता को बनाया है आधार का गुलाम 

आकड़ो के चोरों से होशियार! होशियार! 
हो जाओ आधार के खिलाफ तैयार 
वतन के रखवालो हो जाओ तैयार 
आधार के इस्तेमाल का कहिष्कार  

चोर-चोर उंगलियों के निशान के चोर 
चोर-चोर आँखों के पुतलियो के तस्वीर के चोर
चोर-चोर आवाज़ के सैंपल/ निशान के चोर 

वतन की हिफाजत के खातिर 
हमवतनो की आज़ादी के खतिर 
बच्चों के भविष्य के खातिर 
वतनपरस्तो साथ दो 
आधार के साजिश का पर्दाफाश करो 

जातिवादी, औरत विरोधी आधार को एक धक्का और दो
जनता विरोधी आधार को एक धक्का और दो

अमेरिकी, फ़्रांसिसी और ब्रिटेन की कंपनियों का आधार परियोजना से रिश्ते का खुलासा करो  
ख़ुफ़िया विदेशी कंपनिया वापस जाओ 
साफ्रान, एक्सेंचर और अर्न्स्ट एंड यंग मुर्दाबाद     
ख़ुफ़िया विदेशी कंपनियों से आधार समझौता रद्द करो 

आधार परियोजना हो बर्बाद 
सूचना प्रोद्योगिकी मंत्रालय मुर्दाबाद
रवि शंकर प्रसाद मुर्दाबाद
सत्यानारयाना, अजय भूषण पाण्डेय मुर्दाबाद  
 विदेशी कंपनियों की दलाली बंद करो 
गाँधी जी के पहले सत्याग्रह को याद करो  

निराधार करती आधार परियोजना के खतरे पर गौर करो  
खतरनाक आधार परियोजना को रद्द करो.  

Image result for AADHAAR DANGEROUSCitizens Forum for Civil Liberties (CFCL)



No comments:

Post a Comment